टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीत लिया है! यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने 8 में से 7 मैच जीते हैं। जिंसको लेकर रविवार की देर रात क्रिकेट प्रेमियों ने पटाखे छोड़कर खुशी मनाई, हिंदुस्तान जिंदाबाद, के नारे लगाए। भूतपूर्व क्रिकेट के कप्तान राम चंद्र प्रसाद गुप्ता ने के आवास पर ज़श्न का माहौल रहा। राम चंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि- सूर्यकुमार यादव: उनकी कप्तानी और बल्लेबाजी ने टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जसप्रीत बुमराह, उनकी गेंदबाजी ने न्यूजीलैंड को दबाव में रखा।
हार्दिक पांड्या,उनकी ऑलराउंड प्रदर्शन ने टीम को मजबूती दी। क्रिकेट प्रेमी विश्वनाथ प्रसाद मधुकर ने बताया भारतीय क्रिकेट टीम अमेरिका को 29 रन से हराया,- नामीबिया को 93 रन से हराया- पाकिस्तान को 61 रन से हराया- इंग्लैंड को 7 रन से सेमीफाइनल हराया था।
फाइनल में न्यूजीलैंड को 97 रन से हराया कर भारत के झंडे को भारतीय क्रिकेट टीम ने बुलंदियों पर पहुंचा दिया।
धर्मेंद्र कुमार, संतोष कुमार, अवनीश कुमार सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट खिलाड़ी मौजूद रहे।