SHEOHAR; नीरज कुणाल के तूफानी शतक से भारती क्रिकेट क्लब की शानदार जीत
मां भवानी क्लब को 7 विकेट से हराया, धीरज ठाकुर ने झटके 4 विकेट
स्थानीय क्रिकेट लीग के मुकाबले में भारती क्रिकेट क्लब ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मां भवानी क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से पराजित किया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मां भवानी की टीम 23.5 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से रूपम ने सर्वाधिक 60 रन बनाए।
भारती क्रिकेट क्लब की गेंदबाज़ी में धीरज ठाकुर ने 5 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाज़ों की कमर तोड़ दी। अमृत कुमार यादव ने भी 3 विकेट लेकर उनका अच्छा साथ दिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारती क्रिकेट क्लब के कप्तान नीरज कुणाल ने मात्र 48 गेंदों में नाबाद 106 रन ठोककर मुकाबले को एकतरफ़ा बना दिया। उनकी पारी में 6 चौके और 12 छक्के शामिल रहे। नीरज कुणाल को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह पुरस्कार संघ के पूर्व संयुक्त सचिव प्रशांत कुमार प्रभाकर द्वारा दिया गया।