*आशुतोष नंदन सिंह शिवहर जिला क्रिकेट लीग मैच तीसरे दिन नटराज जूनियर को 7 विकेट से हराया।
-----------------
जूनियर डिविजन के तिसरे मैच मैच एलेवेन स्टार जूनियर ने नटराज जूनियर को 7 विकेट से हराया।
---------------
जिला क्रिकेट लीग 2025-26, जूनियर डिविजन का आज तिसरा मैच नटराज जूनियर और एलेवेन स्टार जूनियर के बीच खेला गया जिसमें नटराज जूनियर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नटराज जूनियर की पूरी टीम ने 30 ओवर में 8 विकेट पर 98 रन हीं बना सकी। छोटे से लक्ष्य का पीछा करते हुए एलेवेन स्टार ने यह मैच 7 विकेट से जीत लिया।
आज के मैच में संयुक्त रुप से एलेवेन स्टार के वरेण्यम पांडे (3 विकेट)और नटराज जूनियर के कौटिल्य (2 विकेट) मैन ऑफ द मैच बने। यह पुरस्कार जिला क्रिकेट संघ के पैनल अंपायर संजय कुमार श्रीवास्तव जी एवं पूर्व सचिव नवीन कुमार के हाथों प्रदान किया गया। एलेवेन स्टार की तरफ से सार्थक और शिवम ने 2 - 2 विकेट लिया। टीम की तरफ से हेमंत ने 16 गेंदों पर 41 रनों की पारी खेली।नटराज जूनियर की तरफ से देव कुमार ने 26 रन बनाए।
आज के मैच में अंपायरिंग संजय कुमार श्रीवास्तव एवं प्रिंस कुमार सिंह ने की।
बुधवार दिनांक 24-12-2025 को न्यू स्टार जूनियर और गुरु द्रोण जूनियर के बीच जूनियर डिविजन का चौथा मैच खेला जाएगा।