शुक्रवार दिन के 10 बजे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर रुकने की सूचना थी। इसे लेकर बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही स्टेशन पर मांग पत्र लेकर खड़े थे। पर मंत्री स्पेशल ट्रेन से बिना रुके थ्रू क्रॉस कर गए। उनके नहीं रुकने से निराश लोगों ने हारे को हरिनाम करते हुए पीछे से आ रहे अधिकारियों को लोगों ने मांग पत्र सौंपा। शुक्रवार को रेल मंत्री ने सिमरिया पुल के पास निर्माणाधीन डबल लाइन रेल पुल का विंडो निरीक्षण किया। सूत्रों के अनुसार, निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को जल्द काम पूरा करने का निर्देश दिया है। साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए।मुंगेर के बीच बने रेल पुल का निरीक्षण किया
मंत्री के दौरे को लेकर स्टेशन की व्यवस्था पूरी तरह बदल सी गई थी। आरपीएफ ने परिसर को खाली पूरा करवा दिया था। सभी तरफ साफ-सफाई चकाचक किया जा रहा था। दरअसल, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे हैं। वह पटना से स्पेशल ट्रेन में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के साथ रवाना हुए थे। रास्ते में सभी मंत्री कई स्टेशनों का विंडो निरीक्षण करते हुए सिमरियाधाम पहुंचे। उन्होंने यहां गंगा नदी पर निर्माणाधीन रेल पुल, पुराने पुल और साहेबपुर कमाल से मुंगेर के बीच बने रेल पुल का निरीक्षण किया।
ट्रेन को धीमा कर पुलों की स्थिति को भी देखा
इस दौरान उन्होंने साथ चल रहे मंत्रियों और अधिकारियों से जरूरी जानकारी भी ली। ट्रेन को धीमा कर पुलों की स्थिति को भी देखा। इसके बाद दिनकर ग्राम सिमरिया, गढ़हारा रेलवे यार्ड, न्यू बरौनी जंक्शन, बेगूसराय, लखमिनियां, साहेबपुर कमाल और सबदलपुर होते हुए मुंगेर रेल पुल श्रीकृष्ण सेतु का जायजा लिया। फिर जमालपुर के लिए रवाना हुए।