बिहार में जब भी तेजाब कांड की चर्चा होती है, तो इससे जुड़ी दो घटनाओं को याद कर लोगों में सिहरन दौड़ जाती है। एक है भागलपुर का अंखफोड़वा कांड और दूसरा सिवान का तेजाब कांडा। भागलपुर में सजायाफ्ता कैदियों की आंखों में तेजाब डालकर उन्हें अंधा कर दिया गया था। इस कांड के बारे में आपको 'बिहार के महाकांड' की अगली कड़ी में बताएंगे। आज बात सीवान के तेजाबकांड की, जिसे न सिर्फ अपनी बर्बरता के लिए, बल्कि राजनीतिक शख्सियतों और बाहुबलियों के गठजोड़ का भद्दा चेहरा पेश करने के लिए जाना जाता है।
बिहार के महाकांड' सीरीज की सातवीं कड़ी में हम जिस सीवान तेजाबकांड के बारे में बताने जा रहे हैं, उसे लेकर कई बातों के बारे में जानना जरूरी है। मसलन इस घटना के आगे-पीछे की कहानी क्या है? मामले से कौन-कौन से चेहरे जुड़े रहे थे? इस बर्बर घटना में हुआ क्या था? अदालत में यह मामला कैसे चला और पीड़ितों-आरोपियों का क्या हुआ?