शिवहर बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ, जिला शाखा शिवहर के संगठन चुनाव का परिणाम चुनाव के बाद रविवार को घोषित कर दिया गया है ।चुनाव में होमगार्ड जवानों ने अजय कुमार पर भरोसा जताते हुए जिला अध्यक्ष चुना है. उनके इस जीत से समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में अजय कुमार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी लाल बाबू सिंह को 147 वोट से पराजित किया है। इस जीत ने यह साबित कर दिया कि संगठन में अजय कुमार की पकड़ मजबूत बनी हुई है. सचिव पद पर इंद्रजीत महतो ने जीत दर्ज की. उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 22 वोट से हराया। इस परिणाम ने सचिव पद पर इंद्रजीत महतो ने अपनी लोकप्रियता को दर्शा दिया है। कोषाध्यक्ष के पद पर विनोद पांडेय जीते हैं इसके अलावा अन्य पदों पर भी निर्विरोध चुनाव संपन्न हो गया है. नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अजय कुमार ने अपनी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जवानों ने उन पर विश्वास जताया है और वे इस भरोसे पर खरा उतरने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे. उन्होंने संगठन को और मजबूत बनाने तथा जवानों के हितों की रक्षा को अपनी प्राथमिकता बताया. नवनिर्वाचित सचिव इंद्रजीत महतो ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है. उसे वे पूरी निष्ठा के साथ निभायेंगे. उन्होंने कहा कि संगठन के सभी सदस्यों को साथ लेकर चलना व उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा. चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों को अब गुलाल लगाकर फूल माला पहनाकर बधाई दी. जीते सभी जवानों ने संगठन में नई ऊर्जा के साथ काम करने की उम्मीद जतायी है।