शिवहर में रविवार को जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का चुनाव संपन्न हो गया। आम सभा के बाद राज्य पर्यवेक्षक की देखरेख में चुनाव की प्रक्रिया आरंभ हुई। अध्यक्ष पद पर राम चंद्र प्रसाद गुप्ता ने 178 मत लाकर जीत दर्ज की। राम चंद्र प्रसाद गुप्ता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मेघनाथ कुमार को 89 मतों से पराजित किया। राम चंद्र प्रसाद गुप्ता को मिले 178 , जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मेघनाथ कुमार को मिलें 89 मत। सचिव पद पर मणि रंजन कुमार को 166 मत , जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी नवल किशोर चौधरी को मिले 100 मत। मणि रंजन कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नवल किशोर चौधरी को 66 वोटों से पराजित किया। वही उपाध्यक्ष के पद पर गुड्डू कुमार को मिलें 182 मत, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी धीरज कुमार को मिलें 86 मत, उपाध्यक्ष के पद गुड्डू कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी धीरज कुमार सिंह को 96 वोटों से पराजित किया। संयुक्त सचिव के पद जय शंकर कुमार,कोषाध्यक्ष के पद पर अनंत कुमार गुप्ता, संगठन सचिव के पद पर नसीम को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।नव नियुक्त राम चंद्र प्रसाद गुप्ता सचिव मणि रंजन कुमार और उपाध्यक्ष गुड्डू कुमार ने कहा कि दवा व्यवसायियों की सुरक्षा और उनकी हितों को लेकर निरंतर संघर्ष किया जाएगा।