SHEOHAR.पीएम के मन की बात का 133वें एपिसोड को लोगों को सुनाया*
---26 अप्रैल 2026 को प्रसारित 'मन की बात' के 133वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत, रबींद्रनाथ टैगोर की जयंती (9 मई), और देश में मनाए गए त्योहारों का जिक्र किया। डॉ नूतन माला के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष शिवेंद्र कुमार श्रीवास्तव,मंडल उपाध्यक्ष संभू भगत ,मुन्ना कुमार,मधुरेश कुमार,सनी कुमार राजू पटेल ,सतीस कुमार इत्यादि लोगों ने मन की बात का प्रसारण बेलसंड नगर मण्डल बूथ नंबर 121 पर सुना गया।
भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ नूतन माला सिंह ने बताया है कि उन्होंने स्थानीय संस्कृति, कला और देश के विकास में युवाओं के योगदान को सराहा। पीएम मोदी ने 9 मई को आने वाली गुरुदेव रबींद्रनाथ टैगोर की जयंती का उल्लेख करते हुए उनके सांस्कृतिक और शैक्षणिक योगदान को याद किया।
उन्होंने देश में स्थानीय उत्पादों और आत्मनिर्भर भारत अभियान की सराहना की, जिसमें बांस की खेती और भारतीय व्यंजनों का जिक्र किया। उन्होंने इस महीने देश भर में मनाए गए विभिन्न त्योहारों (नववर्ष) की चर्चा करते हुए एकता और सद्भावना का संदेश दिया।
डॉ नूतन माला सिंह ने बताया है कि विकास और तकनीक पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने न्यूक्लियर पावर और देश की तकनीकी प्रगति के बारे में बात करते हुए इसे भारत के सामर्थ्य से जोड़ने की बात कही है।