SHEOHAR , क्रिकेट लीग मैच न्यू स्टार जूनियर ने राइजिंग स्टार जूनियर को 58 रनों से हराया*

Updated on 26-12-2025
SHEOHAR , क्रिकेट लीग मैच न्यू स्टार जूनियर ने राइजिंग स्टार जूनियर को 58 रनों से हराया*

लाल बाबू पांडे शिवहर 

शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2025-26 के जूनियर डिविजन में आज का मुकाबला न्यू स्टार जूनियर और राइजिंग स्टार जूनियर के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच में न्यू स्टार जूनियर ने राइजिंग स्टार जूनियर को 58 रनों के बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यू स्टार जूनियर की टीम ने 27.4 ओवरों में सभी 10 विकेट खोकर 141 रनों का स्कोर खड़ा किया। प्रिंस कुमार ने सर्वाधिक 43 रनों (53 गेंद, 6 चौके) की धैर्यपूर्ण पारी खेली, जबकि कुंदन मिश्रा ने 15 रन और अमन कुमार यादव ने 10 रन (1 छक्का) का योगदान दिया। राइजिंग स्टार की ओर से हरेराम चंद्रा यादव और अर्जुन कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके।

142 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग स्टार जूनियर की टीम न्यू स्टार के गेंदबाज अमन कुमार यादव की धारदार गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 24 ओवरों में महज 83 रनों पर ढेर हो गई। सत्यम एस कुमार ने सबसे ज्यादा 24 रन (4 चौके, 1 छक्का) और उज्जवल सिंह ने 16 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज फ्लॉप रहे।

आज के मैच के असली हीरो अमन कुमार यादव रहे, जिन्होंने अपनी फिरकी के जाल में राइजिंग स्टार के बल्लेबाजों को ऐसा उलझाया कि उन्होंने 5 ओवर में 3 मेडन रखते हुए मात्र 12 रन देकर 8 विकेट अपने नाम किए। अपने अविश्वसनीय गेंदबाजी प्रदर्शन (8 विकेट) और बल्ले से महत्वपूर्ण 10 रनों के योगदान के लिए अमन कुमार यादव को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

अंपायरिंग: आज के मैच में अंपायर की भूमिका संजय कुमार श्रीवास्तव एवं कुश कुमार ने निभाई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

SHEOHAR; रोमांचक मुकाबले में मुजफ्फरपुर ने शिवहर को 2 विकेट से हाराया।

SHEOHAR; रोमांचक मुकाबले में मुजफ्फरपुर ने शिवहर को 2 विकेट से हाराया।बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित बीसीए मेंस सीनियर वन डे ट्रॉफी 2025-26 के लीग मुकाबले में जानकी स्टेडियम, सीतामढ़ी…
SHEOHAR; रोमांचक मुकाबले में मुजफ्फरपुर ने शिवहर को 2 विकेट से हाराया।
खेल

हार नहीं पचा पा रहा पाकिस्तान: भारत के खिलाफ मिली शिकस्त पर फूटा प्रशंसक का गुस्सा, तोड़ डाली टीवी; जताया रोष

भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 विश्व कप के मुकाबले में पाकिस्तान को हराया। विश्व कप में पाकिस्तान का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद खराब है और यही…
हार नहीं पचा पा रहा पाकिस्तान: भारत के खिलाफ मिली शिकस्त पर फूटा प्रशंसक का गुस्सा, तोड़ डाली टीवी; जताया रोष
खेल

पाकिस्तान नहीं खेलता तो ही अच्छा था, बेइज्जती से बच जाता; भारत ने फिर से एकतरफा मुकाबले में हराया

भारत और पाकिस्तान के मुकाबले हमेशा सिर्फ क्रिकेट मैच नहीं होते, वे भावनाओं, इतिहास और दबाव का संगम बन जाते हैं। टी20 विश्वकप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच…
पाकिस्तान नहीं खेलता तो ही अच्छा था, बेइज्जती से बच जाता; भारत ने फिर से एकतरफा मुकाबले में हराया
खेल

विश्व क्रिकेट में बढ़ता भारत का कद, पुरुष टी20 विश्वकप और महिला वर्ल्ड कप के बाद U19 का खिताब जीता

भारतीय क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है जिससे वैश्विक क्रिकेट में भारत का कद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। भारत ने पिछले दो…
विश्व क्रिकेट में बढ़ता भारत का कद, पुरुष टी20 विश्वकप और महिला वर्ल्ड कप के बाद U19 का खिताब जीता
खेल

बल्ले से तबाही, फिर भोजपुरिया नाच! सूर्यवंशी ने जीत का जश्न बना दिया यादगार

भारत को एक नया सितारा मिल गया है। 14 साल के बाएं हाथ के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में 175 रन की तूफानी पारी खेल दी।…
बल्ले से तबाही, फिर भोजपुरिया नाच! सूर्यवंशी ने जीत का जश्न बना दिया यादगार
खेल

SHEOHAR; नीरज कुणाल के तूफानी शतक से भारती क्रिकेट क्लब की शानदार जीत

SHEOHAR; नीरज कुणाल के तूफानी शतक से भारती क्रिकेट क्लब की शानदार जीतमां भवानी क्लब को 7 विकेट से हराया, धीरज ठाकुर ने झटके 4 विकेटस्थानीय क्रिकेट लीग के मुकाबले…
SHEOHAR; नीरज कुणाल के तूफानी शतक से भारती क्रिकेट क्लब की शानदार जीत
खेल

SHEOHAR; क्रिकेट लीग मैच में स्टार क्रिकेट क्लब सेमीफाइनल में, लगातार तीसरी जीत दर्ज

SHEOHAR; क्रिकेट लीग मैच में स्टार क्रिकेट क्लब सेमीफाइनल में, लगातार तीसरी जीत दर्जSHEOHAR.आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2025–26 के सीनियर डिविजन, ग्रुप ‘ए’ मुकाबलों में स्टार…
SHEOHAR; क्रिकेट लीग मैच में स्टार क्रिकेट क्लब सेमीफाइनल में, लगातार तीसरी जीत दर्ज
खेल

SHEOHAR; क्रिकेट लीग मैच में स्टार क्रिकेट क्लब ने द रॉक पैंथर्स को 190 रनों से हराया।

SHEOHAR; क्रिकेट लीग  मैच में स्टार क्रिकेट क्लब ने द रॉक पैंथर्स को 190 रनों से हराया।SHEOHAR .आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2025-26 के अंतर्गत आज खेले…
SHEOHAR; क्रिकेट लीग  मैच में स्टार क्रिकेट क्लब ने द रॉक पैंथर्स को 190 रनों से हराया।
खेल

समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक कारनामा, 36 गेंद में शतक; खेली 190 रन की तूफानी पारी

समस्तीपुर के लाल वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले से इतिहास रच दिया है। वैभव ने महज 36 गेंदों में शतक जड़ते हुए 84 गेंदों पर 190 रनों…
समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक कारनामा, 36 गेंद में शतक; खेली 190 रन की तूफानी पारी
खेल