राजगीर में समाप्त हुआ 8 साल का सूखा, भारत ने कोरिया को हराकर जीता एशिया कप

Updated on 08-09-2025
Asia Cup 2025 India Vs Korea: राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया. रविवार (07 सितंबर) को भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर हीरो एशिया कप 2025 पर कब्जा किया. इसी के साथ भारतीय टीम ने 8 साल के सूखे को समाप्त किया. यह जीत भारतीय टीम के लिए काफी खास है. भारतीय टीम ने एशिया कप जीतने के साथ ही एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. बता दें कि ये चौथी बार है जब भारत ने एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है.
भारत के लिए दिलप्रीत सिंह ने दो, सुखजीत और अमित रोहिदास ने एक-एक गोल दागा. ट्रॉफी और वर्ल्ड कप टिकट के साथ सपना पूरा हुआ. बिहार खेल के लिए भाग्यशाली है. इतनी बड़ी प्रतियोगिता का यहां होना गर्व की बात है. राजगीर की धरती भारत के लिए सचमुच लकी साबित हो रही है. एशिया में भारत का परचम बिहार की इस पावन धरती से लहरा रहा है. राजगीर ऐतिहासिक स्थल है और आज यह भारत को नंबर वन बना रहा है. इससे पहले भारत ने 2003, 2007 और 2017 में एशिया कप जीता था. अब 2025 की जीत ने 2013 फाइनल की हार का हिसाब भी पूरा कर दिया.

भारत की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि बिहार के राजगीर में आयोजित एशिया कप 2025 में शानदार जीत के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई. यह जीत इसलिए और भी खास है क्योंकि उन्होंने गत विजेता दक्षिण कोरिया को हराया है. यह भारतीय हॉकी और भारतीय खेलों के लिए गौरव का क्षण है. हमारे खिलाड़ी और भी ऊंचाइयां छूते रहें और देश का नाम रोशन करते रहें, यही कामना है. जीत के बाद खिलाड़ियों को 3 लाख और सपोर्ट स्टाफ को 1.5 लाख इनाम देने का ऐलान हुआ. बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी सहित कई नेताओं ने बिहार की धरती को भारतीय हॉकी के लिए भाग्यशाली बताया. 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

SHEOHAR; रोमांचक मुकाबले में मुजफ्फरपुर ने शिवहर को 2 विकेट से हाराया।

SHEOHAR; रोमांचक मुकाबले में मुजफ्फरपुर ने शिवहर को 2 विकेट से हाराया।बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित बीसीए मेंस सीनियर वन डे ट्रॉफी 2025-26 के लीग मुकाबले में जानकी स्टेडियम, सीतामढ़ी…
SHEOHAR; रोमांचक मुकाबले में मुजफ्फरपुर ने शिवहर को 2 विकेट से हाराया।
खेल

हार नहीं पचा पा रहा पाकिस्तान: भारत के खिलाफ मिली शिकस्त पर फूटा प्रशंसक का गुस्सा, तोड़ डाली टीवी; जताया रोष

भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 विश्व कप के मुकाबले में पाकिस्तान को हराया। विश्व कप में पाकिस्तान का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद खराब है और यही…
हार नहीं पचा पा रहा पाकिस्तान: भारत के खिलाफ मिली शिकस्त पर फूटा प्रशंसक का गुस्सा, तोड़ डाली टीवी; जताया रोष
खेल

पाकिस्तान नहीं खेलता तो ही अच्छा था, बेइज्जती से बच जाता; भारत ने फिर से एकतरफा मुकाबले में हराया

भारत और पाकिस्तान के मुकाबले हमेशा सिर्फ क्रिकेट मैच नहीं होते, वे भावनाओं, इतिहास और दबाव का संगम बन जाते हैं। टी20 विश्वकप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच…
पाकिस्तान नहीं खेलता तो ही अच्छा था, बेइज्जती से बच जाता; भारत ने फिर से एकतरफा मुकाबले में हराया
खेल

विश्व क्रिकेट में बढ़ता भारत का कद, पुरुष टी20 विश्वकप और महिला वर्ल्ड कप के बाद U19 का खिताब जीता

भारतीय क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है जिससे वैश्विक क्रिकेट में भारत का कद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। भारत ने पिछले दो…
विश्व क्रिकेट में बढ़ता भारत का कद, पुरुष टी20 विश्वकप और महिला वर्ल्ड कप के बाद U19 का खिताब जीता
खेल

बल्ले से तबाही, फिर भोजपुरिया नाच! सूर्यवंशी ने जीत का जश्न बना दिया यादगार

भारत को एक नया सितारा मिल गया है। 14 साल के बाएं हाथ के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में 175 रन की तूफानी पारी खेल दी।…
बल्ले से तबाही, फिर भोजपुरिया नाच! सूर्यवंशी ने जीत का जश्न बना दिया यादगार
खेल

SHEOHAR; नीरज कुणाल के तूफानी शतक से भारती क्रिकेट क्लब की शानदार जीत

SHEOHAR; नीरज कुणाल के तूफानी शतक से भारती क्रिकेट क्लब की शानदार जीतमां भवानी क्लब को 7 विकेट से हराया, धीरज ठाकुर ने झटके 4 विकेटस्थानीय क्रिकेट लीग के मुकाबले…
SHEOHAR; नीरज कुणाल के तूफानी शतक से भारती क्रिकेट क्लब की शानदार जीत
खेल

SHEOHAR; क्रिकेट लीग मैच में स्टार क्रिकेट क्लब सेमीफाइनल में, लगातार तीसरी जीत दर्ज

SHEOHAR; क्रिकेट लीग मैच में स्टार क्रिकेट क्लब सेमीफाइनल में, लगातार तीसरी जीत दर्जSHEOHAR.आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2025–26 के सीनियर डिविजन, ग्रुप ‘ए’ मुकाबलों में स्टार…
SHEOHAR; क्रिकेट लीग मैच में स्टार क्रिकेट क्लब सेमीफाइनल में, लगातार तीसरी जीत दर्ज
खेल

SHEOHAR; क्रिकेट लीग मैच में स्टार क्रिकेट क्लब ने द रॉक पैंथर्स को 190 रनों से हराया।

SHEOHAR; क्रिकेट लीग  मैच में स्टार क्रिकेट क्लब ने द रॉक पैंथर्स को 190 रनों से हराया।SHEOHAR .आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2025-26 के अंतर्गत आज खेले…
SHEOHAR; क्रिकेट लीग  मैच में स्टार क्रिकेट क्लब ने द रॉक पैंथर्स को 190 रनों से हराया।
खेल

समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक कारनामा, 36 गेंद में शतक; खेली 190 रन की तूफानी पारी

समस्तीपुर के लाल वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले से इतिहास रच दिया है। वैभव ने महज 36 गेंदों में शतक जड़ते हुए 84 गेंदों पर 190 रनों…
समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक कारनामा, 36 गेंद में शतक; खेली 190 रन की तूफानी पारी
खेल