SHEOHAR; क्रिकेट लीग मैच में स्टार क्रिकेट क्लब ने द रॉक पैंथर्स को 190 रनों से हराया।

Updated on 05-01-2026

SHEOHAR; क्रिकेट लीग  मैच में स्टार क्रिकेट क्लब ने द रॉक पैंथर्स को 190 रनों से हराया।

SHEOHAR .आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2025-26 के अंतर्गत आज खेले गए लीग मुकाबले में स्टार क्रिकेट क्लब ने द रॉक पैंथर्स को 190 रनों के भारी अंतर से पराजित किया। इस एकतरफा मुकाबले में स्टार क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवरों में 323 रन बनाकर ऑलआउट होने का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में रॉक पैंथर्स की टीम 21 ओवर में 133 रन पर सिमट गई।

स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से तथागत डी आनंद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 50 गेंदों पर 139 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके और 11 छक्के जड़ते हुए दर्शकों को रोमांचित किया। इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार दिया गया। उनके अलावा अक्की आयुष राज ने 55 रन, कुश सी कुमार ने 33 रन तथा राजीव केशरी ने नाबाद 26 रनों का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी द रॉक पैंथर्स की शुरुआत लड़खड़ाती रही। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। कप्तान रत्नेश कुमार ने 38 रन बनाकर कुछ संघर्ष जरूर किया, लेकिन अन्य बल्लेबाज अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सके।

गेंदबाजी में स्टार क्रिकेट क्लब के खिलाफ खेलते हुए रॉक पैंथर्स के सौरभ यादव ने शानदार प्रदर्शन किया और 6 ओवर में 40 रन देकर 4 विकेट झटके, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। हालांकि, उनके प्रयास टीम को हार से नहीं बचा सके।

इस जीत के साथ स्टार क्रिकेट क्लब ने लीग तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है और दो मैचों में दो जीत के साथ शीर्ष पर बना हुआ है।
आज के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार क्लब प्रतिनिधि सुरेश सिंह द्वारा दिया गया। मैच में अंपायरिंग संजय श्रीवास्तव और प्रिंस सिंह द्वारा की गयी, जबकि ऑनलाइन स्कोरिंग अभय गुप्ता ने की।
ग्रुप A में कल का मैच द लॉयन वारियर्स और पिपराही क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

SHEOHAR; रोमांचक मुकाबले में मुजफ्फरपुर ने शिवहर को 2 विकेट से हाराया।

SHEOHAR; रोमांचक मुकाबले में मुजफ्फरपुर ने शिवहर को 2 विकेट से हाराया।बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित बीसीए मेंस सीनियर वन डे ट्रॉफी 2025-26 के लीग मुकाबले में जानकी स्टेडियम, सीतामढ़ी…
SHEOHAR; रोमांचक मुकाबले में मुजफ्फरपुर ने शिवहर को 2 विकेट से हाराया।
खेल

हार नहीं पचा पा रहा पाकिस्तान: भारत के खिलाफ मिली शिकस्त पर फूटा प्रशंसक का गुस्सा, तोड़ डाली टीवी; जताया रोष

भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 विश्व कप के मुकाबले में पाकिस्तान को हराया। विश्व कप में पाकिस्तान का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद खराब है और यही…
हार नहीं पचा पा रहा पाकिस्तान: भारत के खिलाफ मिली शिकस्त पर फूटा प्रशंसक का गुस्सा, तोड़ डाली टीवी; जताया रोष
खेल

पाकिस्तान नहीं खेलता तो ही अच्छा था, बेइज्जती से बच जाता; भारत ने फिर से एकतरफा मुकाबले में हराया

भारत और पाकिस्तान के मुकाबले हमेशा सिर्फ क्रिकेट मैच नहीं होते, वे भावनाओं, इतिहास और दबाव का संगम बन जाते हैं। टी20 विश्वकप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच…
पाकिस्तान नहीं खेलता तो ही अच्छा था, बेइज्जती से बच जाता; भारत ने फिर से एकतरफा मुकाबले में हराया
खेल

विश्व क्रिकेट में बढ़ता भारत का कद, पुरुष टी20 विश्वकप और महिला वर्ल्ड कप के बाद U19 का खिताब जीता

भारतीय क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है जिससे वैश्विक क्रिकेट में भारत का कद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। भारत ने पिछले दो…
विश्व क्रिकेट में बढ़ता भारत का कद, पुरुष टी20 विश्वकप और महिला वर्ल्ड कप के बाद U19 का खिताब जीता
खेल

बल्ले से तबाही, फिर भोजपुरिया नाच! सूर्यवंशी ने जीत का जश्न बना दिया यादगार

भारत को एक नया सितारा मिल गया है। 14 साल के बाएं हाथ के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में 175 रन की तूफानी पारी खेल दी।…
बल्ले से तबाही, फिर भोजपुरिया नाच! सूर्यवंशी ने जीत का जश्न बना दिया यादगार
खेल

SHEOHAR; नीरज कुणाल के तूफानी शतक से भारती क्रिकेट क्लब की शानदार जीत

SHEOHAR; नीरज कुणाल के तूफानी शतक से भारती क्रिकेट क्लब की शानदार जीतमां भवानी क्लब को 7 विकेट से हराया, धीरज ठाकुर ने झटके 4 विकेटस्थानीय क्रिकेट लीग के मुकाबले…
SHEOHAR; नीरज कुणाल के तूफानी शतक से भारती क्रिकेट क्लब की शानदार जीत
खेल

SHEOHAR; क्रिकेट लीग मैच में स्टार क्रिकेट क्लब सेमीफाइनल में, लगातार तीसरी जीत दर्ज

SHEOHAR; क्रिकेट लीग मैच में स्टार क्रिकेट क्लब सेमीफाइनल में, लगातार तीसरी जीत दर्जSHEOHAR.आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2025–26 के सीनियर डिविजन, ग्रुप ‘ए’ मुकाबलों में स्टार…
SHEOHAR; क्रिकेट लीग मैच में स्टार क्रिकेट क्लब सेमीफाइनल में, लगातार तीसरी जीत दर्ज
खेल

SHEOHAR; क्रिकेट लीग मैच में स्टार क्रिकेट क्लब ने द रॉक पैंथर्स को 190 रनों से हराया।

SHEOHAR; क्रिकेट लीग  मैच में स्टार क्रिकेट क्लब ने द रॉक पैंथर्स को 190 रनों से हराया।SHEOHAR .आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2025-26 के अंतर्गत आज खेले…
SHEOHAR; क्रिकेट लीग  मैच में स्टार क्रिकेट क्लब ने द रॉक पैंथर्स को 190 रनों से हराया।
खेल

समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक कारनामा, 36 गेंद में शतक; खेली 190 रन की तूफानी पारी

समस्तीपुर के लाल वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले से इतिहास रच दिया है। वैभव ने महज 36 गेंदों में शतक जड़ते हुए 84 गेंदों पर 190 रनों…
समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक कारनामा, 36 गेंद में शतक; खेली 190 रन की तूफानी पारी
खेल