SHEOHAR*195 ग्राम संगठनों में महिला संवाद संपन्न*
• *पांच हजार से अधिक अपेक्षाएं एप्लीकेशन में दर्ज।*
SHEOHAR : ज़िले में महिला संवाद का आयोजन आज बीसवें दिन भी जारी रहा । सभी प्रखंडों में दो दो महिला संवाद का आयोजन किया गया। डुमरी कटसरी के श्यामपुर पंचायत में शिखा जीविका महिला ग्राम संगठन में रहुआ पंचायत के जय भारत जीविका महिला ग्राम संगठन में पिपराही के परसौनी बेज में सूरज जीविका महिला ग्राम संगठन एवं कमरौली के जीवन जीविका महिला ग्राम संगठन में पुरनहिया के कोल्हूआ ठीकहा के सीता जीविका महिला ग्राम संगठन एवं बसंतपट्टी पंचायत के सुमन जीविका महिला ग्राम संगठन शिवहर सदर में कुशहर पंचायत के पायल जीविका महिला ग्राम संगठन एवं सरसौला खुर्द के महादेव जीविका महिला ग्राम संगठन तरियानी प्रखंड के सुरगाही पंचायत के सावन जीविका महिला ग्राम संगठन एवं चांद तारा जीविका महिला ग्राम संगठन में महिला संवाद का आयोजन किया गया। अब तक आयोजित महिला संवाद में कुल 37 हजार 173 लोगों ने भाग लिया जिनमें 2184 पुरुषों की संख्या है। पांच हजारी अधिक आकांक्षाएं एप्लीकेशन के माध्यम से दर्ज की गई हैं। व्यक्तिगत लाभ योजनाओंके साथ साथ सामुदायिक स्तर की आकांक्षाएं भी महिलाओं के द्वारा दर्ज कराई जा रही हैं। सामुदायिक स्तर की योजनाओं में बच्चों के लिए खेल का मैदान, सोलर लाइट, जल निकासी, नल जल सुदृढ़ीकरण, पुस्तकालय, स्वास्थ्य उप केंद्रों में जांच, अल्ट्रासाउंड एवं महिला डॉक्टर आदि की सुविधाएं की मांग की जा रही है। जिला परियोजना प्रबंधक श्री गुलाम कौसर ने बताया कि मांगों को एप्लीकेशन में दर्ज दिया जा रहा है जो ज़िला पदाधिकारी, शिवहर के स्तर से संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी को प्रेषित कर यथा शीघ्र कार्यों को निष्पादित करने की कोशिश की जाएगी। नीति स्तर की मांगों को संबंधित विभागों को प्रेषित किया जाएगा जिस पर बिहार सरकार फैसला लेगी।
मौके पर पंचायत आयोजन दल समेत 1829 महिलाओं ने संवाद में भाग लिया।
जानकारी के लिए बताते चलें कि महिला संवाद का आयोजन जिले के कुल 542 ग्राम संगठनों में 10 जून तक किया जाना है। इसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं जानकारी एवं लाभ महिलाओं तक पहुंचना है।