SHEOHAR*तरियानी के औरा मलिकाना में मिले अज्ञात सव का चार दिन बाद हुआ पहचान*
Today sheohar news
शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के औरा मिल्काना गांव में मिले अज्ञात शव की पहचान,पुलिस के काफी मशक्कत के बाद चार दिन बाद हुई है, बताते चलें की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के बरूराज थाना क्षेत्र के मेहंदी नगर बनकट गांव के स्वर्गीय सियाराम सिंह के पुत्र गणी सिंह के रूप में हुई है। मृतक कुछ दिन पहले अपने ससुराल औरा मिल्काना गांव लालु महतो के घर आया था, जहां शनिवार को उसका शव एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया।
तथ्यों के अनुसार, मामले की जानकारी मिलने के बाद तरियानी थाना अध्यक्ष विनय प्रसाद और तरियानी छपरा थाना अध्यक्ष रोहित कुमार ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। इसकी पहचान की प्रक्रिया में पुलिस ने गहन जांच की और काफी मेहनत के बाद शव की पहचान की गई।
थाना अध्यक्ष विनय प्रसाद ने बताया कि जांच अभी जारी है और विभिन्न पहलुओं से मामले की छानबीन की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह हत्या है या आत्महत्या।