वैभव सूर्यवंशी जल्द मिल सकते हैं पीएम और राष्ट्रपति से, विजय हजारे ट्रॉफी में खेली है शानदार पारी

Updated on 05-01-2026
समस्तीपुर के 14 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी इन दिनों अपने ताबड़तोड़ प्रदर्शन के चलते हर तरफ़ तारीफ़ बटोर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, वैभव जल्द ही दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। यह वैभव की पीएम से दूसरी भेंट होगी। इससे पहले वे अपने माता-पिता संजीव और आरती सूर्यवंशी के साथ पटना एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री से मिले थे। पीएम से भेंट करने के बाद वैभव राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिलेंगे। सूत्रों के अनुसार, कम उम्र में असाधारण प्रदर्शन कर ख्याति बटोर रहे समस्तीपुर के इस बल्लेबाज को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जा सकता है।
विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार टीम के शानदार प्रदर्शन पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने कहा कि यह प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी, शकीबुल गनी और आयुष लोहारुका की पारियों की सराहना करते हुए कहा कि यह टीम के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ द्वारा किए जा रहे निरंतर परिश्रम को दर्शाता है। बीसीए अध्यक्ष ने टीम के निर्भीक दृष्टिकोण और अनुशासन की भी प्रशंसा की और कहा कि यह उपलब्धि केवल शुरुआत है, आने वाले वर्षों में कई और मील के पत्थर हासिल किए जाएंगे।

विजय हजारे ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप मुकाबले में बुधवार को बिहार ने चौके-छक्कों की बरसात करते हुए अरुणाचल प्रदेश को 397 रनों से हरा दिया। मैच में कुल 49 चौके और 38 छक्के जड़े गए। बिहार ने कुल 574 रन बनाए, जिसका रन रेट 11.48 रहा। टीम के उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी की शानदार शुरुआत की और केवल 84 गेंदों में 16 चौके और 15 छक्कों की मदद से 190 रन बनाए, दोहरे शतक से चूक गए। वैभव की यह ऐतिहासिक पारी लगातार चर्चा में बनी हुई है। उन्होंने पहले 36 बॉल में शतक जड़ा और फिर 84 गेंद में 190 रन बनाकर इतिहास रच दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

SHEOHAR; रोमांचक मुकाबले में मुजफ्फरपुर ने शिवहर को 2 विकेट से हाराया।

SHEOHAR; रोमांचक मुकाबले में मुजफ्फरपुर ने शिवहर को 2 विकेट से हाराया।बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित बीसीए मेंस सीनियर वन डे ट्रॉफी 2025-26 के लीग मुकाबले में जानकी स्टेडियम, सीतामढ़ी…
SHEOHAR; रोमांचक मुकाबले में मुजफ्फरपुर ने शिवहर को 2 विकेट से हाराया।
खेल

हार नहीं पचा पा रहा पाकिस्तान: भारत के खिलाफ मिली शिकस्त पर फूटा प्रशंसक का गुस्सा, तोड़ डाली टीवी; जताया रोष

भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 विश्व कप के मुकाबले में पाकिस्तान को हराया। विश्व कप में पाकिस्तान का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद खराब है और यही…
हार नहीं पचा पा रहा पाकिस्तान: भारत के खिलाफ मिली शिकस्त पर फूटा प्रशंसक का गुस्सा, तोड़ डाली टीवी; जताया रोष
खेल

पाकिस्तान नहीं खेलता तो ही अच्छा था, बेइज्जती से बच जाता; भारत ने फिर से एकतरफा मुकाबले में हराया

भारत और पाकिस्तान के मुकाबले हमेशा सिर्फ क्रिकेट मैच नहीं होते, वे भावनाओं, इतिहास और दबाव का संगम बन जाते हैं। टी20 विश्वकप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच…
पाकिस्तान नहीं खेलता तो ही अच्छा था, बेइज्जती से बच जाता; भारत ने फिर से एकतरफा मुकाबले में हराया
खेल

विश्व क्रिकेट में बढ़ता भारत का कद, पुरुष टी20 विश्वकप और महिला वर्ल्ड कप के बाद U19 का खिताब जीता

भारतीय क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है जिससे वैश्विक क्रिकेट में भारत का कद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। भारत ने पिछले दो…
विश्व क्रिकेट में बढ़ता भारत का कद, पुरुष टी20 विश्वकप और महिला वर्ल्ड कप के बाद U19 का खिताब जीता
खेल

बल्ले से तबाही, फिर भोजपुरिया नाच! सूर्यवंशी ने जीत का जश्न बना दिया यादगार

भारत को एक नया सितारा मिल गया है। 14 साल के बाएं हाथ के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में 175 रन की तूफानी पारी खेल दी।…
बल्ले से तबाही, फिर भोजपुरिया नाच! सूर्यवंशी ने जीत का जश्न बना दिया यादगार
खेल

SHEOHAR; नीरज कुणाल के तूफानी शतक से भारती क्रिकेट क्लब की शानदार जीत

SHEOHAR; नीरज कुणाल के तूफानी शतक से भारती क्रिकेट क्लब की शानदार जीतमां भवानी क्लब को 7 विकेट से हराया, धीरज ठाकुर ने झटके 4 विकेटस्थानीय क्रिकेट लीग के मुकाबले…
SHEOHAR; नीरज कुणाल के तूफानी शतक से भारती क्रिकेट क्लब की शानदार जीत
खेल

SHEOHAR; क्रिकेट लीग मैच में स्टार क्रिकेट क्लब सेमीफाइनल में, लगातार तीसरी जीत दर्ज

SHEOHAR; क्रिकेट लीग मैच में स्टार क्रिकेट क्लब सेमीफाइनल में, लगातार तीसरी जीत दर्जSHEOHAR.आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2025–26 के सीनियर डिविजन, ग्रुप ‘ए’ मुकाबलों में स्टार…
SHEOHAR; क्रिकेट लीग मैच में स्टार क्रिकेट क्लब सेमीफाइनल में, लगातार तीसरी जीत दर्ज
खेल

SHEOHAR; क्रिकेट लीग मैच में स्टार क्रिकेट क्लब ने द रॉक पैंथर्स को 190 रनों से हराया।

SHEOHAR; क्रिकेट लीग  मैच में स्टार क्रिकेट क्लब ने द रॉक पैंथर्स को 190 रनों से हराया।SHEOHAR .आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2025-26 के अंतर्गत आज खेले…
SHEOHAR; क्रिकेट लीग  मैच में स्टार क्रिकेट क्लब ने द रॉक पैंथर्स को 190 रनों से हराया।
खेल

समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक कारनामा, 36 गेंद में शतक; खेली 190 रन की तूफानी पारी

समस्तीपुर के लाल वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले से इतिहास रच दिया है। वैभव ने महज 36 गेंदों में शतक जड़ते हुए 84 गेंदों पर 190 रनों…
समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक कारनामा, 36 गेंद में शतक; खेली 190 रन की तूफानी पारी
खेल