विश्व चैंपियन भारतीय महिला टीम पर हुई पैसों की बारिश, पुरुषों से भी ज्यादा इनामी राशि मिली
Updated on
03-11-2025
भारत की महिला टीम इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में द. अफ्रीका को 52 रन से हरा दिया। और 52 साल के महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में पहली बार खिताब जीता। इस बार मुकाबले का दांव सिर्फ ट्रॉफी तक सीमित नहीं रही, जीत के साथ भारत पर पैसों की बारिश भी हुई है। करीब 25 साल बाद महिला विश्व कप को नया चैंपियन मिला है। भारतीय महिला टीम पहली विश्व चैंपियन बनी है।
आईसीसी ने टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले घोषणा की थी कि महिला वनडे विश्व कप 2025 की विजेता टीम को अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि मिलेगी और ऐसा ही हुआ है। इस बार की चैंपियन टीम भारतीय टीम को 4.48 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 39.55 करोड़ रुपये दिए गए। यह इनामी राशि पिछले संस्करण यानी 2022 में हुए महिला वनडे विश्व कप की तुलना में चार गुना ज्यादा है।
अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि पिछले महिला वनडे विश्व कप 2022 (न्यूजीलैंड) में विजेता टीम को 1.32 मिलियन डॉलर यानी करीब 11.65 करोड़ रुपये मिले थे, लेकिन 2025 संस्करण में प्राइज मनी का ढांचा पूरी तरह बदल दिया गया है। इस बार कुल इनामी राशि 13.88 मिलियन डॉलर (करीब 122.5 करोड़ रुपये) रही, जो 2022 के वर्ल्ड कप (3.5 मिलियन डॉलर यानी 31 करोड़ रुपये) से लगभग तीन गुना है। दिलचस्प बात यह है कि यह प्राइज मनी पुरुष वर्ल्ड कप 2023 (10 मिलियन डॉलर यानी 88.26 करोड़ रुपये) से भी ज्यादा है। 2023 में हुए पुरुषों के वनडे विश्व कप की विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया को 33.31 करोड़ रुपये मिले थे। वहीं, उपविजेता भारत को 16.65 करोड़ रुपये मिले थे। भारतीय महिला टीम को ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम से भी ज्यादा रकम मिले हैं।
इनामी राशि का पूरा ब्योरा
श्रेणी
इनामी राशि (डॉलर में)
भारतीय रुपये में अनुमानित राशि
विजेता टीम (भारत)
4.48 मिलियन
₹39.55 करोड़
उपविजेता टीम (दक्षिण अफ्रीका)
2.24 मिलियन
₹19.77 करोड़
सेमीफाइनल हारने वाली टीमें
1.12 मिलियन (प्रत्येक)
₹9.89 करोड़
ग्रुप स्टेज जीत
34,314 (प्रति मैच)
₹30.29 लाख
5वां और 6ठा स्थान
0.7 मिलियन (प्रत्येक)
₹62 लाख
7वां और 8वां स्थान
0.28 मिलियन (प्रत्येक)
₹24.71 लाख
सभी भाग लेने वाली टीमें
0.25 मिलियन (प्रत्येक)
₹22 लाख
भारत और श्रीलंका में हुआ टूर्नामेंट महिला वनडे विश्व कप यह 13वां संस्करण भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला गया। मैच गुवाहाटी, इंदौर, नवी मुंबई, विशाखापट्टनम और कोलंबो में आयोजित हुए।
जय शाह ने क्या कहा था आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने इस रिकॉर्ड इनामी राशि को महिला क्रिकेट की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया था। उन्होंने कहा था, 'यह घोषणा महिला क्रिकेट की यात्रा का एक मील का पत्थर है। इनामी राशि में चार गुना बढ़ोतरी खेल की लंबी अवधि की वृद्धि के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हमारा संदेश साफ है, महिला क्रिकेटरों को यह भरोसा होना चाहिए कि इस खेल को पेशेवर रूप से अपनाने पर उन्हें पुरुषों के बराबर सम्मान और अवसर मिलेंगे।' उन्होंने आगे कहा कि यह बदलाव आने वाली पीढ़ी की महिला खिलाड़ियों और प्रशंसकों को प्रेरित करेगा और महिला क्रिकेट को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
भारत बना विश्व चैंपियन इस टीम ने मेहनत, जज्बे और विश्वास से वो मुकाम छू लिया है, जिसका सपना करोड़ों भारतीयों ने देखा था। मंधाना की चमक से लेकर रेणुका की रफ्तार तक, हर खिलाड़ी की अपनी एक कहानी है, जो संघर्ष, हिम्मत और उम्मीदों से बुनी गई है।
SHEOHAR; रोमांचक मुकाबले में मुजफ्फरपुर ने शिवहर को 2 विकेट से हाराया।बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित बीसीए मेंस सीनियर वन डे ट्रॉफी 2025-26 के लीग मुकाबले में जानकी स्टेडियम, सीतामढ़ी…
भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 विश्व कप के मुकाबले में पाकिस्तान को हराया। विश्व कप में पाकिस्तान का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद खराब है और यही…
भारत और पाकिस्तान के मुकाबले हमेशा सिर्फ क्रिकेट मैच नहीं होते, वे भावनाओं, इतिहास और दबाव का संगम बन जाते हैं। टी20 विश्वकप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच…
भारतीय क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है जिससे वैश्विक क्रिकेट में भारत का कद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। भारत ने पिछले दो…
SHEOHAR; नीरज कुणाल के तूफानी शतक से भारती क्रिकेट क्लब की शानदार जीतमां भवानी क्लब को 7 विकेट से हराया, धीरज ठाकुर ने झटके 4 विकेटस्थानीय क्रिकेट लीग के मुकाबले…
SHEOHAR; क्रिकेट लीग मैच में स्टार क्रिकेट क्लब सेमीफाइनल में, लगातार तीसरी जीत दर्जSHEOHAR.आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2025–26 के सीनियर डिविजन, ग्रुप ‘ए’ मुकाबलों में स्टार…
SHEOHAR; क्रिकेट लीग मैच में स्टार क्रिकेट क्लब ने द रॉक पैंथर्स को 190 रनों से हराया।SHEOHAR .आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2025-26 के अंतर्गत आज खेले…