SHEOHAR;वक्फ संशोधन कानून 2025 के बारे में भाजपा कार्यालय में हुआ कार्यशाला का आयोजन*
भाजपा के कार्यशाला में मुस्लिम समाज के लोगों को वफ्फ संशोधन विधेयक के बारे में दी गई जानकारी
Today SHEOHAR News
SHEOHAR/जिला भाजपा कार्यालय में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अफसर कलाम की अध्यक्षता में वक्फ संशोधन अधिनियम -2025 के कानून के बारे में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में प्रदेश प्रतिनिधि रत्नेश सिंह तथा सीतामढ़ी जिले के परिहार विधानसभा के विधायक गायत्री देवी भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ,पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव कुमार पांडे तथा कार्यक्रम के आयोजक महामंत्री राजेश कुमार राजू जी, कार्यक्रम प्रभारी सह जिला मीडिया प्रभारी संजय कुमार तिवारी मौजूद रहे।
इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रतिनिधि रत्नेश सिंह ने कहा है कि वक्फ इस्लामिक कानून के अंतर्गत स्थापित एक अपरिवर्तनीय धर्माथ निधि है । उन्होंने कहा कि लगभग 70% वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जा हो चुका है ।जबकि बाकी संपत्तियां माॅल ,होटल और उद्योगों को नाम मात्र किराए पर लीज पर दे दी गई है। वक्फ भूमि जो समुदाय की सेवा के लिए आरक्षित थी ,कुछ चुनिंदा लोगों के लिए एक निजी व्यापार साम्राज्य बन गई है।
परिहार विधायक गायत्री देवी ने कहा कि वर्तमान अधिनियम वक्फ प्रबंधन में पारदर्शिता और जवाब देही बढ़ाने ,मनमानी ढंग से संपत्ति अधिग्रहण को रोकने तथा धार्मिक स्वतंत्रता और सामानता से संबंधित संवैधानिक चिताओं को दूर करने के लिए बनाया गया है।
जिला भाजपा उपाध्यक्ष डॉ नूतन सिंह एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अफसर कलाम ने कहा कि यह जन कल्याण के लिए बना हुआ है वक्फ बोर्ड, भारत का सबसे बड़ा घोटाला बन चुका है। उन्होंने कहा कि 31% मुसलमान आज भी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं जबकि लाखों करोड़ों की वक्फ संपत्तियां द्वारा उनके विकास के लिए कुछ नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि 80% वक्फ संपत्तियां भ्रष्टाचार और अतिक्रमण की शिकार हो चुकी है।
भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने कहा है कि यूपीए सरकार द्वारा वक्फ 2014 वक्फ संपत्ति बेदखली विधेयक ने कथित अतिक्रमणकारियों की निष्पक्ष सुनवाई के बिना वक्फ बोर्ड को असीमित शक्तियां प्रदान की। यह यूपीए के तृष्टीकरण और मनमानी नीति निर्माण का प्रतीक है।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता रामकृपाल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष डॉ नूतन सिंह, आदित्य कुमार सिंह, विभास चंद्र झा, राजीव कुमार पांडे ,जयप्रकाश गुप्ता, जिला मंत्री मुकेश कुमार राठौर, मंडल अध्यक्ष नगर बैद्यनाथ शाह, पवन कुमार शाह, डुमरी मंडल अध्यक्ष नितेश कुमार सिंह, पिपराही मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार पांडे, उपाध्यक्ष विक्रम कुमार, मंत्री राजकुमार सोनी, सीता देवी महामंत्री रंजीत कुमार जायसवाल, पूरनहिया मंडल महामंत्री मुकेश कुमार सिंह, शिवहर ग्रामीण महामंत्री महंत मनोज गिरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार, विक्रम कुमार, संजीव कुमार सिंह ,कार्यालय प्रभारी रत्नेश सोनी सहित मुस्लिम समुदाय के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।