SHEOHAR;भाजपा किसान मोर्चा ने किसान नेता नरेश टिकैत का किया पुतला दहन
Today SHEOHAR News
SHEOHAR;पहलगाम में आतंकवादी हमले को लेकर पाकिस्तान को जाने वाली पानी बंद करने के फैसले को किसान नेता नहीं बंद करने के दिये बयान के विरोध में शिवहर जिला के भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष बसंत कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में बीजेपी के किसान मोर्चा के सदस्यों ने नरेश टिकैत का पुतला दहन किया गया।भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बसन्त कुमार सिंह ने इस मौके पर कहा कि देश विरोधी नरेश टिकैत है ।पुतला दहन किया गया।किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बसन्त कुमार सिंह ने कहा कि नरेश टिकैत का ये बयान कि पाकिस्तान का पानी बन्द नहीं किया जाय बिल्कुल देश विरोधी बयान है ।आतंकवादी का गढ़ पाकिस्तान को बिल्कुल सजा मिलनी चाहिए।जिलाध्यक्ष ने कहा कि सिंधु नदी जल समझौता रद्द करना बिल्कुल जरूरी था ।अब पाकिस्तान को नानी याद आ जाएगी। किसान मोर्चा जिला महामंत्री गोपाल ठाकुर और उपाध्यक्ष मुरलीधर प्रसाद सिंह भी पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल रहे।