SHEOHAR; *मुख्यमंत्री का संदेश सुन उत्साहित हुई ग्रामीण महिलाएं*
Today SHEOHAR News
शिवहर जिले के सभी पाँचों प्रखंडों के दस पंचायत के दस ग्राम संगठनों में महिला संवाद का आयोजन पूर्व की भांति सफलतापूर्वक किया गया।
शिवहर सदर के हरनाही पंचायत के ज्योतिका जीविका महिला ग्राम संगठन में आयोजित महिला संवाद में नोडल जितेंद्र कुमार (कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा) ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताया और कहा कि दो घंटे के कार्यक्रम में बहुत ध्यान से भाग लें। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अंत में महिलाओं कि अपेक्षाएं ली जाएंगी। जिससे नीति निर्माण किया जाएगा। उन्होंने मनरेगा के योजनाओंके बारे में विस्तार से बताया एवं इसका फायदा उठाने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया।
तरियानी प्रखंड के माधोपुर छाता पंचायत के कमल ग्राम संगठन में आयोजित कार्यक्रम में जीविका सामुदायिक समन्वयक सह टीम लीडर सोनी प्रियंका ने आयोजित कार्यक्रम में दीदियों को लिफ्टलेट में दी गई योजनाओं की जानकारी दी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का महिलाओं के नाम संदेश पढ़ कर सुनाया।
पत्र में मुख्यमंत्री ने महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रयासों का उल्लेख किया गया है।
माननीय मुख्यमंत्री के संदेश की मुख्य बाते बताई गईं।
पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों में महिलाओं को 50% आरक्षण देकर नेतृत्व में भागीदारी सुनिश्चित की गई है।
सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35% आरक्षण मिल रहा है।
जीविका समूहों से जुड़ी महिलाओं को 52 हजार करोड़ रुपये से अधिक का ऋण दिया गया है।
पोशाक योजना, साइकिल योजना, छात्रवृत्ति, कन्या उत्थान योजना जैसे कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
"सात निश्चय–2" के अंतर्गत "सशक्त महिला, सक्षम महिला" कार्यक्रम से उद्यमिता को बढ़ावा मिल रहा है।
मुख्यमंत्री के संदेश को सुन कर महिलाएं उत्साहित थीं। ग्राम संगठन की अध्यक्ष चिंता देवी ने कहा कि महिला संवाद महिलाओं के लिए सरकारी योजनाओं की जानकारी और योजनाओं तक पहुंचने का बहुत बड़ा मंच है। उन्होंने कहा कि हमलोग सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयटन करेंगे।
ऐसा ही कार्यक्रम पुरनहिया, पिपराही समेत जिले के सभी प्रखंडों के 10 ग्राम संगठनों में आयोजित किया गया। उपस्थित महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई एवं उनकी अपेक्षाओं को लेखांकन की पुस्तिकाओं में दर्ज किया गया। कार्यक्रम के अंत में बाल विवाह एवं महिला हिंसा के विरोध में शपथ दिलाया गया।
मौके पर सभी प्रखंडों के प्रखंड परियोजना प्रबंधक, क्षेत्रीय समन्वयक एवं पंचायत आयोजन दल, संबंधित ग्राम संगठनों की जीविका दीदियाँ, छात्राएँ, अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।