SHEOHAR ;परशुराम सेना ने बड़े ही धूमधाम से मनाया भगवान परशुराम की जयंती
भगवान परशुराम की जयंती पर परशुराम सेना के सदस्यों ने भगवान परशुराम की तस्वीर पर पुष्प गुच्छ अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
Today SHEOHAR News
परशुराम सेना शिवहर के जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल पांडे एवं जिला उपाध्यक्ष अभिमन्यु मिश्रा के संयुक्त नेतृत्व में बड़े ही धूमधाम से नगर परिषद स्थित फतहपुर एन एच 104 के किनारे शिवहर एस आर मैरिज हाॅल में भगवान परशुराम जी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर भगवान परशुराम की तस्वीर पर सबसे पहले पुष्प गुच्छ अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले में परशुराम सेना के जिला अध्यक्ष परशुराम पांडे, मुकेश कुमार ओझा, अभिमन्यु मिश्रा, विवेक कुमार सुमित तिवारी, अभिशेख तिवारी,दुर्गेश तिवारी, अमन पांडे सहित सहित बड़ी संख्या परशुराम वंशी मौजूद थे।
भगवान परशुराम की जयंती हिंदू धर्म में भगवान विष्णु के छठे अवतार के रूप जन्मोत्सव मनाई जाती है। यह पर्व वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को आता है, जिसे अक्षय तृतीया भी कहा जाता है।
भगवान परशुराम का जन्म ऋषि जमदग्नि और माता रेणुका के घर हुआ था। अक्षय तृतीया के पावन दिन भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस साल 30 अप्रैल, 2025 को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया है। भगवान परशुराम का जन्म ऋषि जमदग्नि और माता रेणुका के घर हुआ था।