बिहार पुलिस मुख्यालय से बिहार पुलिस के 990 सिपाहियों का प्रमोशन किया है। वेलोग सिपाही से अब पुलिस सहायक अवर निरीक्षक बना दिए गये हैं। बिहार पुलिस मुख्यालय से पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) ने बिहार पुलिस सेवा के 731 पदाधिकारी की औपबंधिक वरीयता सूची भी जारी कर दी है। यह औपबंधिक वरीयता सूची 1 अप्रैल 2025 की स्थिति के आधार पर प्रकाशित की गई है
अधिसूचना के तहत यह भी कहा गया कि कार्यकारी प्रभार से आच्छादित किसी भी पदाधिकारी के विरुद्ध यदि कोई विभागीय कार्यवाही लंबित हो, निलंबन हो अथवा सजा का प्रभाव में हो या उनके विरुद्ध निगरानी / फौजदारी / आपराधिक मामला विचाराधीन हो तो उस स्थिति में यह कार्यकारी प्रभार देय नहीं होगा। 990 सिपाहियों के प्रमोशन की पूरी सूची देखने के लि
जारी की गई 731 पदाधिकारी की औपबंधिक वरीयता सूची
बिहार पुलिस के पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) ने शुक्रवार को बिहार पुलिस सेवा के 731 पदाधिकारी की औपबंधिक वरीयता सूची भी जारी की थी। यह सूची सभी क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षकों, क्षेत्रीय पुलिस उप महानिरीक्षकों, पुलिस उप महानिरीक्षक (बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस), वरीय पुलिस अधीक्षकों, पुलिस अधीक्षकों और सभी समादेष्टा (बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस) को भेजा गया है। साथ ही यह स्पष्ट भी किया गया है कि अगर इस संबंध में किसी भी शख्स को को आपत्ति या दावा करना हो तो सात दिनों के अंदर इससे जुड़े साक्ष्यों की अभिप्रमाणित प्रति के साथ पुलिस मुख्यालय में उपलब्ध कराएं।