Today SHEOHAR News;भारतीय स्टेट बैंक वित्त वर्ष 2025-26 में 18,000 के करीब नई भर्तियां करने जा रहा है। इनमें 13,500 से 14,000 पद क्लर्क और करीब 3000 पद अधिकारी स्तर के होंगे। बैंक के अध्यक्ष सीएस शेट्टी ने शनिवार को वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के नतीजे पेश करते हुए मीडिया के सामने यह जानकारी दी।
भर्ती में करीब 1600 पद सिस्टम अधिकारियों के होंगे
पिछले एक दशक में स्टेट बैंक की ओर से यह सबसे बड़ी भर्ती होने जा रही है। शेट्टी ने कहा, हम अपनी तकनीकी दक्षता को भी नए स्तर पर लेकर जाने वाला है और इसलिए इस बार की भर्ती में करीब 1600 पद सिस्टम अधिकारियों के होंगे। सिस्टम अधिकारियों की भर्ती की भी यह एक दशक में सबसे बड़ी संख्या है।