SHEOHAR;महिला संवाद में महिलाओं को कृषि योजनाओं की दी गई जानकारी
Today SHEOHAR News
SHEOHAR/रविवार को जिले के पांचों प्रखंडों में के दस पंचायत में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिला ने भाग लिया एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। सभी स्थानों पर कार्यक्रम का शुभारंभ महिलाओं द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। पिपराही प्रखंड के धनकौल पंचायत स्थित आज़ाद जीविका ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन पंचायत भवन के निकट किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम संगठन की लीडर, प्रखंड परियोजना प्रबंधक रंजीश कुमार, प्रखंड कृषि प्राधिकारी गोपाल शंकर पाठक, एवं टीम।लीडर निकहत परवीन ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया। संवाद में प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्री गोपाल शंकर पाठक ने नोडल पदाधिकारी के रूप में भाग लिया और महिलाओं को कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
श्री पाठक ने बताया कि कृषि विभाग के तहत महिलाओं के लिए कई लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें गाय, बकरी, मुर्गा पालन, मधुमक्खी पालन और मशरूम उत्पादन जैसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल हैं। इसके अलावा धान, गेहूं, मक्का, मूंग, उड़द और चना जैसी फसलों के बीज अनुदानित दर पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
कृषि यंत्रों पर भी किसानों को विशेष छूट दी जा रही है। 92 प्रकार के कृषि यंत्रों पर अनुदान प्रदान किया जा रहा है। साथ ही, जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए पक्का वर्मी कम्पोस्ट और कीट नियंत्रण की तकनीकों की जानकारी भी दी गई।
सूक्ष्म सिंचाई योजनाओं के अंतर्गत ड्रिप सिंचाई व स्प्रिंकलर सिस्टम को भी अनुदानित दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। फलदार पौधों जैसे आम, केला, लीची और अमरूद की बागवानी के लिए भी विशेष अनुदान की व्यवस्था है।
प्रखंड परियोजना प्रबंधक श्री रंजीश कुमार ने महिला संवाद की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा, "इस तरह के संवाद से महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी सीधे मिलती है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकती हैं और कृषि क्षेत्र में अपनी भागीदारी को मजबूत कर सकती हैं। जीविका समूह के माध्यम से महिलाएं अब केवल गृहस्थी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि कृषि और उद्यमिता में भी सक्रिय भागीदार बन रही हैं।"
प्रखंड के मीनापुर बलहा के समुंदर जीविका महिला ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में टीम लीडर निकहत परवीन, मधुसूदन राम और पंचायत आयोजन दल के अन्य सदस्य मौजूद थे।
डुमरी कटसरी के श्यामपुर के गंगा जीविका महिला ग्राम संगठन में आयोजित कार्यक्रम में
सीडीपीओ ने आईसीडीएस द्वारा संचालित योजनाओं का जिक्र किया एवं योजनाओं से जुड़ाव के लिए प्रेरित किया।
उपस्थित दीदियों ने अपनी आकांक्षाएं दर्ज कराई एवं सरकारी योजनाओं से लाभ एवं विकास की उपलब्धि का ज़िक्र किया।