SHEOHAR; सुगिया गांव में अज्ञात लूटेरों ने एक बड़ी लूट की घटना को दिया अंजाम; जांच में जुटी पुलिस
SHEOHAR ;नगर थाना क्षेत्र के सुगिया गांव में देर रात डकैतों ने एक बड़ी डकैती की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार, सुगिया निवासी रंजीत शाह पिता शिवशंकर शाह के घर में लगभग 10 अज्ञात अपराधियों ने प्रवेश करके लूटपाट करने की सूचना है, घर से 5 लाख से अधिक समान के साथ नगद रुपए जेवर सभी कीमती सामान लूट लिया है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद शिवहर नगर थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह और उनकी टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। थाना अध्यक्ष ने बताया कि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और जो भी व्यक्ति इस घटना में संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना स्थानीय लोगों में डर और असुरक्षा पैदा कर रही है, और पुलिस प्रशासन पर आरोपियों को पकड़ने और स्थिति को सामान्य बनाने का दबाव बढ़ रहा है। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि पुलिस जल्द ही डकैतों को गिरफ्तार कर उन्हें सजा दिलाएगी।